जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित स्टाफ। स्रोत : डायट
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता तथा एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में एआरपी को कक्षा 4 की हिंदी, अंग्रेजी और गणित की नई एनसीईआरटी पुस्तकों के प्रभावी शिक्षण के लिए तैयार किया जा रहा है।
डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने नवीन निपुण लक्ष्य एवं 10 बिंदु आधारित स्टैंडर्ड टीचिंग-लर्निंग प्रैक्टिस पर प्रतिभागियों की समझ विकसित की। प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने बताया कि इस सत्र से परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 4 की एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें भेजी गई हैं। प्रशिक्षित एआरपी अपने-अपने विकासखंडों में प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
प्रशिक्षण में एनसीईआरटी पुस्तकों की विशेषताएं, शिक्षण संदर्शिका, क्रियाशील बाल वाटिका, अकादमिक वातावरण निर्माण और प्रश्न पूछने के कौशल पर चर्चा की गई। एसआरजी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, ममता शुक्ला, अश्वनी कुमार अवस्थी तथा डायट प्रवक्ता बीएल मौर्य, सुभाष चंद्र सिंह, अमित वंशबार, वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार बोस एवं विनोद कुमार ने सत्रों का संचालन किया।
वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार बोस, अश्वनी कुमार अवस्थी, प्रसून दीक्षित, शुभम तिवारी, रजनीश वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद