फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से 100 घरों की 12 घंटे गुल रही बत्ती

विज्ञापन
तिलहर में जलता ट्रांसफॉर्मर। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : poni news
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहे के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में रविवार को तड़के करीब तीन बजे बिजली की ओवरलोडिंग से आग लग गई। आसपास के केबल जल जाने से करीब 12 घंटे तक 100 घरों की बत्ती गुल रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

ट्रांसफाॅर्मर में जिस समय आग लगी, अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। जब तक लोग घरों से निकलकर बाहर आए, ट्रांसफॉर्मर विकराल लपटों से घिर चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले कुछ लोगों ने बाल्टी और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के आगे वह नाकाम रहे। बाद में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इस दौरान तमाम घरों में पानी का संकट हो गया। विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता कृपांशु ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक ट्रांसफार्मर बदलने के साथ क्षतिग्रस्त लाइनें ठीक करके बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें