शाहजहांपुर में लायंस क्लब पर्ल के शिविर में रक्तदान करती महिला। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। लायंस क्लब पर्ल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस बीच 16 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों धीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, शोभित त्रिवेदी, कृष्णा प्रताप, अनिल कुमार, शरद श्रीवास्तव, अनन्य अग्रवाल,आरती गुप्ता आदि शामिल रहे। क्लब की सचिव रेनू गुप्ता,डॉ.वीपी सिंह, राजीव खन्ना, अनिल गुप्ता, डॉ. रजत अग्रवाल, नीतू अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद