फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति-पत्नी में हुई लड़ाई...दोनों ने एकसाथ पी लिया कीटनाशक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मामूली विवाद में गांव जारमानो निवासी दंपती ने कीटनाशक पी लिया। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टर ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

दंपती का शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उल्टियां होने पर पड़ोस के एक युवक को जानकारी हुई तो उसने पूछताछ की। दंपती ने पड़ोसी को कीटनाशक पीने की जानकारी दी। इसके बाद युवक दोनों को बाइक से सीएचसी लाया।
जानकारी पाकर पत्नी के बहन-बहनोई और पति के परिजन सीएचसी पहुंचे। सीएचसी पर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। नौबत मारपीट तक आ पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया। सीएचसी से थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने भी दंपती से पूछताछ की। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी पर युवक ने बताया कि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस कारण उसने और पत्नी ने कीटनाशक पी लिया। युवक ने विवाद का कारण बताने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि सीएचसी से जानकारी मिली थी। दंपती को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें