फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों के काटने से 25 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। नगर समेत गांवों में कुत्ताें, बंदरों और बिल्लियों का आतंक बढ़ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान इन पशुओं के काटने से 25 लोग घायल हो गए। कुत्तों के काटने से 14, बंदरों के काटने से छह और बिल्लियों के काटने से पांच लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बंगशान निवासी रजनीश और गंगा सिंह, इस्लामनगर निवासी नईम का पुत्र असद, मोहल्ला कायस्थान निवासी रजत त्रिपाठी का पुत्र आरुष, मोहल्ला बजरिया निवासी कामता प्रसाद की पुत्री शोभी, कटइया गांव का आरिफ और राजीव का पुत्र अमन, पृथ्वी नगला उर्फ नगरिया निवासी राजाराम, उखरी गांव का संतोष और प्रतिपाल, नवादा निवासी राम लड़ैते और बलजीत गिरि का पुत्र लक्ष्मण, हुलासनगरा का विजय, कसरक का अमन और कंकलिया गांव का कृष्ण लाल कुत्तों के काटने से जख्मी हो गए।
इसी प्रकार रमापुर दक्षिणी निवासी अजय कुमार का पुत्र आर्यन, राघवपुर निवासी बदन सिंह का पुत्र कल्याण, रजपुरा निवासी हामिद का पुत्र अयान, फीलनगर निवासी राम अवतार, पौकी निवासी अवधेश की पत्नी रीता और कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी राहुल गुप्ता को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त मोहल्ला आफरीदी निवासी अनीस खां, पजाया मोहल्ले में इरशाद की पत्नी मैनसी, बिल्लीगंज निवासी सतीश, नवदिया गांव के जितेंद्र सिंह की पत्नी प्रीति और रमापुर उत्तरी निवासी अजय कुमार बिल्ली के काटने से घायल हो गए। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैजान खां ने बताया कि सभी घायलों को उपचार देकर उनके घरों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें