फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत के विवाद में परिवार में मारपीट, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। गुर्रा गांव में रविवार की शाम खेत पर कब्जे के विवाद में परिवार के लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और फावड़े चलने से सगे भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

गांव के राम किशन के पुत्र सुभाष ने अपने हिस्से के खेत में मकान बना लिया है। उनके छोटे भाई भैया लाल ने अपने हिस्से की खाली जगह में रविवार की शाम यूकेलिप्टस के पौधे लगाने शुरू कर दिए। इसी दौरान सुभाष के पुत्र राम किशोर और अनुराग वहां आकर चाचा भैया लाल को लाठी और फावड़े से मारने लगे।
भैया लाल के शोर मचाने पर बचाने आए पिता राम किशन को भी भतीजों ने पीट दिया। दोनों पक्षों में लाठियां चलने से राम किशन, भैयालाल, रामकिशोर और अनुराग घायल हो गए। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें