फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मत्स्य विभाग के कामकाज की जांच करेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मत्स्य विभाग के दो निरीक्षकों के चार महीने के अंदर रिश्वत मांगते पकड़े जाने के बाद डीएम ने सख्ती दिखाई है। डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है जो विभाग के कामकाज की पूरी जांच करेगी। जानबूझकर फाइल लटकाने या अन्य गड़बड़ी मिलने पर कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गिरफ्तार किए गए ज्येष्ठ निरीक्षक पूरनलाल को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग में समितियों के पंजीकरण के नाम पर दोनों बार रिश्वत मांगने की बात सामने आई है। 20 नवंबर 2025 को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक संजीव कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विकास भवन के पास से गिरफ्तार किया था। चार महीने बाद ही 23 मार्च को मत्स्यजीवी सहकारी समिति सदापुर के सचिव राजेश कुमार से समिति का पंजीकरण आवेदन अग्रसारित करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे ज्येष्ठ निरीक्षक पूरनलाल को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने बताया था कि सारे कागज देने के बावजूद उनका ऑनलाइन पंजीकरण लटकाया जा रहा था। वह काफी परेशान हो चुके थे। दो निरीक्षकों के पकड़े जाने के बाद यह साफ हो चुका है कि मत्स्य विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें फैली हुईं हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मत्स्य विभाग के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। तीन सदस्यीय टीम पूरी जांच करेगी। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें