खुटार (शाहजहांपुर)। दहेज में कार नहीं मिलने से नाराज ससुराल वालों पर विवाहिता को घर से निकालने के आरोप पर पुलिस ने पति साहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव महोलिया वीरान निवासी अंग्रेज सिंह की पुत्री संदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी चार साल पूर्व पीलीभीत जनपद के कस्बा माधोटांडा निवासी हरपाल सिंह के बेटे बलजिंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय पति दहेज में कार की मांग करने लगे। पति बलजिंदर सिंह, ससुर हरपाल सिंह, सास गुरमीत कौर, ननद कमलजीत कौर, सिमरनजीत कौर आए दिन उसे परेशान करने लगे। छह सितंबर को उन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि संदीप कौर की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। संवाद