फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में हूटर लगी कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

Mon, 13 Oct 2025 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां में रविवार शाम हादसा हो गया। हूटर लगी कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर अनियंत्रित हुई कार ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इसके बाद एक टिनशेड में जाकर टकरा गई। हादसे में गांव इमलिया निवासी 56 वर्षीय दलपत, गांव जड़ौली निवासी 65 वर्षीय गोकुल प्रसाद और चौढ़ेरा गांव के 23 वर्षीय अजीत की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हूटल लगी कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है।  

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक गोकुल प्रसाद, दलपत और अजीत बाइक से बंडा के गांव ररूआ में एक रिश्तेदार की मौत होने पर अंतिम संस्कार में गए थे। रविवार रात आठ बजे तीनों लोग बाइक से वापस घर जा रहे थे। शाहजहांपुर रोड पर बीआरसी गेट के पास सामने से तेजी से आ रही एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग उछलकर अलग-अलग दूर जा गिरे। 

हादसे के बाद कार छोड़कर भागा चालक  
बाइक से टकराने के बाद बोलेरो एक दुकान के सामने पड़े टिनशेड से टकराकर रुक गई। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो कार छोड़कर मौके से भाग निकला। जानकारी पाकर थाना प्रभारी रवि करन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खुद घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दलपत को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


गंभीर घायल गोकुल और अजीत को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पर पहले अजीत और बाद में गोकुल की भी मौत हो गई। बोलेरो कार पर सामने और पीछे उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है और ऊपर दो हूटर लगे हुए हैं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि बोलेरो कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें