फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी अभ्यर्थियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच अगस्त तक काउंसिलिंग शुरू न होने पर घेरेंगे विधानसभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश में हो रही 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए होने वाली काउंसिलिंग पांच अगस्त तक शुरू करवाने की मांग को लेकर सोमवार को टीईटी अभ्यर्थियों को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

यूपीटीईटी संघर्ष मोर्चा समिति के अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि 31 अगस्त तक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जानी है, लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली को देखते हुए यह पूरी होती नजर नहीं आ रही है। सिंह ने कहा कि यदि पांच अगस्त तक काउंसिलिंग शुरू नहीं हुई तो टीईटी पास अभ्यर्थी पांच अगस्त को ही विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री मनोज शर्मा, शकुन पांडेय, वीरेंद्र पाल सिंह, मजहर हुसैन, सबूर अहमद, शैलेंद्र अवस्थी, अरविंद पाल, सुधीर पाल, प्रियदर्शी, अरविंद पाल, सिकंदर अली, हसीब अहमद, नवनीत तिवारी, लईक अहमद, अमित कश्यप, हरिकिशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें