फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बिजली कटौती के विरोध में संगठन भड़के

Tue, 01 Jul 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- रोजेदारों को राहत के लिए रात में मांगी भरपूर सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रमजान में रोजेदारों की सहूलियत केनाम पर शनिवार से प्रभावी नए शेड्यूल में आधी रात के बाद होने वाली डेढ़ घंटे की कटौती को लेकर सोमवार को कई संगठन भड़क उठे। व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने पॉवर कारपोरेशन के सर्किल ऑफिस जाकर अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद का घेराव कर लिया और उन पर सवालों की झड़ी लगा दी। इसी क्रम में भाजपा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सर्किल ऑफिस में प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों ने एसई को ज्ञापन देकर रोजेदारों को राहत के लिए रात की कटौती तत्काल बंद कराने की मांग की।



मिश्रा गुट के व्यापारियों ने एसई
पर लगाई सवालों की झड़ी
- कटौती कार्यक्रम बदलने की मांग कर दिए कई सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। आधी रात के बाद शुरू होने वाली बिजली कटौती से भन्नाए व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने तमाम व्यापारियों के साथ जेल रोड स्थित सर्किल आफिस जाकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां मौजूद मिले अधीक्षण अभियंता पर सवालों की झड़ी लगा दी। व्यापारियों के तीखे तेवर देख बचाव की मुद्रा में आए एसई ने इस संबंध में अब तक किए गए उच्च स्तरीय प्रयासों की जानकारी देने के साथ निदेशालय केअधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि नए कटौती प्लान से रोजेदारों को सहूलियत मिलने के बजाय उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। नए रोस्टरिंग शेड्यूल ने जन सामान्य सहित रोजेदारों की नींद हराम कर दी है। इससे पहले दिन में सुबह सात से 11 बजे तक होने वाली रोस्टरिंग कुछ हद तक ठीक थी, लेकिन अब दुकानें खुलने का समय होने पर 11 से लेकर दोपहर दो बजे तक कटौती होने से व्यापारियों को भी असुविधा होने लगी है।
जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि बिजली विभाग को वाकई रोजेदारों की फिक्र है तो पुराना रोस्टरिंग शेड्यूल लागू करने के साथ कटौती अवधि नौ घंटे से घटाकर सात घंटे कर देनी चाहिए। एसई प्रसाद ने माना कि सिस्टम कंट्रोल ने स्थानीय स्तर पर विचार विमर्श किए बगैर नया शेड्यूल लागू कर दिया। नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता इस दिशा में अब तक किए गए प्रयासों का ब्योरा तलब किया। इस पर एसई ने व्यापारी नेता दुआ की सिस्टम कंट्रोल के चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता से फोन पर बात कराई।
व्यापारी नेता दुआ ने ज्ञापन में दिए गए सुझाव के अनुरूप सीई गुप्ता से कहा कि सात घंटे की कटौती संभव नहीं होने सुबह सात से 11 बजे, अपरान्ह तीन से शाम छह बजे और रात 10 से 11 बजे तक आठ घंटे की कटौती कराएं। यदि नौ घंटे की कटौती जरूरी हो तो सुबह सात से 11 बजे, अपरान्ह तीन से छह और रात में दस से 12 बजे तक कटौती कर लें। इससे रोजेदारों को भी चैन की नींद मिल जाएगी, लेकिन आधी रात के बाद कटौती सहन नहीं होगी।
एसई ने आश्वस्त किया कि इस मुद्दे पर उच्चाधिकारियों से संपर्क बनाए रखकर कटौती कार्यक्रम जनता की सुविधा के अनुरूप संशोधित कराएंगे। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में धर्मपाल रैना, ललित खुराना, राजीव गुप्ता, संजीव राठौर, नीरज गुप्ता, राजेंद्र सिंह गोल्डी, रोमी सिंह, रवि खुराना, मो. रफी, सुनील गुपता, रतन स्वरूप सक्सेना, साजिद खां, शेखर रस्तोगी, मोनू शर्मा, अतुल गुप्ता आदि शामिल रहे।




भाजपाइयों ने एसई ऑफिस
में की जमकर नारेबाजी
भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने रात की कटौती को निशाने पर लेकर सर्किल आफिस में सोमवार दोपहर जमकर नारेबाजी की। बाद में नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी बाण के नेतृत्व में एसई प्रसाद को ज्ञापन देकर आधी रात को होने वाली कटौती बंद नहीं कराने पर जनांदोलन छेड़ देने की चेतावनी दी।
ज्ञापन में कहा गया है कि आधी रात की कटौती से सभी वर्गों का चैन छिन गया है और इस मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ता खामोश नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन में नगर महामंत्री पंकेश मिश्रा, अशर्फी सिंह राठौर, दिवाकर मिश्रा, संजीव गुप्ता, वेद प्रकाश मौर्य, नरेश पांचाल, सुरेंद्र गुप्ता, राम निवास गौतम, मुकेश राठौर, शिवकुमार सक्सेना, अतुल अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



तराबियां सुनने में आड़े
आया लाइन फाल्ट
रमजान की शुरुआत के साथ रविवार को रात बाबूजई, गौहरपुरा और हुसैनपुरा की मस्जिदों में तराबियों का दौर शुरू होते ही एक फेस की सप्लाई बंद होने से तीनों मोहल्लों में अंधेरा छा गया। बाबूजई में रहने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा केशहर अध्यक्ष तसलीम लगारी के अनुसार उन्होंने बिजली अभियंताओं को फोन भी किए, लेकिन रात में फाल्ट ठीक नहीं होने से तमाम घरों में गृहणियों ने तड़के अंधेरे में सहरी की तैयारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें