फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जल्द मिलेगा गन्ने का बकाया भुगतान

Tue, 01 Jul 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा शुगर वर्क्स की 53 करोड़ की चीनी होगी नीलाम
विज्ञापन

- तहसीलदार सदर ने दिए चार जुलाई को नीलामी के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रोजा शुगर वर्क्स में गन्ने की बिक्री करने वाले किसानों को उनका बकाया भुगतान जल्द मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रोजा मिल की चीनी कुर्क करने के आदेश तहसीलदार सदर ने दिए हैं। चीनी कुर्क करने से मिलने वाली धनराशि से किसानों को भुगतान किया जाएगा।
शासन से मिले निर्देशों के अनुसार गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न करने वाली रोजा शुगर वर्क्स की आरसी कटने के बाद तहसीलदार सदर ने अपनी टीम के साथ जाकर 25 जून को एक लाख 67 हजार 914 क्विंटल चीनी कुर्क कर दी थी। इसकी अनुमानित लागत करीब 53 करोड़ 73 लाख 24 हजार आठ सौ रुपये थी। साथ ही चीनी मिल की सारी मशीनरी को भी कुर्क किया गया था। कुर्क की गई चीनी की नीलामी चार जुलाई को सदर तहसील के भावलखेड़ा नायब तहसीलदार कोर्ट में करने के आदेश सदर तहसीलदार ने सोमवार को जारी किए। इसी चीनी की बिक्री करके गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




‘रोजा शुगर वर्क्स से जो चीनी कुर्क की गई थी। उसकी नीलामी की जाएगी। इससे जो धनराशि प्राप्त होगी, उससे गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा। अब चार जुलाई को कितनी चीनी कुर्क हो पाएगी। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।’
- रजनीश चंद्र शर्मा, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें