फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों को दबोचेगी ‘स्कूटी पुलिस

Sat, 28 Sep 2013 05:40 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ तथा जेवर छीनने की घटनाओं पर रोकथाम के लिए शहर में पुलिस प्रशासन नया प्रयोग करने जा रहा है। स्कूल-कालेज और बाजार व मंदिरों के पास मंडराने वाले शोहदों की धरपकड़ के लिए अब ‘स्कूटी पुलिस’ मुस्तैद रहेगी। पुलिस कप्तान ने शोहदों को सबक सिखाने और बेटियों तथा महिलाओं की हिफाजत के लिए अब तेजतर्रार महिला पुलिसकर्मियों की ऐसी टीम बनाई है, जो शहर में स्कूटी से गश्त लगाया करेगी और देखते ही शोहदों को धर-दबोचेगी।
विज्ञापन

शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर शहीद उद्यान, आर्य महिला डिग्री कालेज, आर्य महिला इंटर कालेज, चूड़ी वाली गली, छोटी सब्जी मंडी, चौक मंडी, फूलमती मंदिर, रोडवेज और स्टेशन पर युवतियों और महिलाओं का आवागमन काफी रहता है। इन स्थानों पर शोहदे उन्हें तंग करते हैं। छेड़छाड़ करते हैं। महिलाओं के कान के कुंडल और गले की चेन भी लूट कर भाग जाते हैं। ऐसी तमाम वारदातों की शिकायतें पुलिस-प्रशासन के पास आती हैं लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती है, तब तक शोहदे फरार हो चुके होते हैं। उन्हें ढूंढना मुश्किल होता है। इसी वजह से एसपी ने घर से कामकाज और पढ़ाई आदि के सिलसिले में घर से निकलने वाली लड़कियों और महिलाओं की हिफाजत के लिए नई योजना बनाई है। अब महिला सिपाही की यह टीम निर्धारित स्थलों और प्रमुख सड़कों व चौराहों पर स्कूटी से गश्त करेंगी। वह कालेजों और व्यस्त इलाकों में मुस्तैद रहेंगी। पुलिस प्रशासन ने फिलहाल एक दर्जन स्कूटी मंगवाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

---------
लड़कियों की सुरक्षा के लिए शहर में महिला पुलिस कर्मियों से स्कूटी से गश्त कराई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।
-सैय्यद वसीम अहमद, पुलिस अधीक्षक
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें