फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्म का प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्रिया कलां। गांव में चल रही श्रीमदभागवत में कथा व्यास रमण बिहारी मिश्र ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

श्री मिश्र ने कथा में सुनाया कि मथुरा के राजा कंस ने आकाशवाणी द्वारा अपनी मृत्यु का कारण जब अपनी बहन के पुत्र से सुना तो उसने अपनी बहन देवकी और बहनोई वासुदेव को कारागार में डाल दिया। वहीं कारागार में देवकी और वासुदेव के जब सातों पुत्रों को कंस ने मार डाला तो कृष्ण जन्म से पहले देवताओं ने ऐसी व्यवस्था कर दी कि वासुदेव ने अपने पुत्र कृष्ण को नंद बाबा के यहां गोकुल पहुंचा दिया और यशोदा की पुत्री को स्वयं लाकर कंस को दे दिया।
कंस को बताया कि यही आठवां बच्चा है, जिसको उसने पत्थर पर पटककर मारना चाहा, लेकिन लड़की हाथ से छिटककर आकाश में चली गई और बताया कि तुम्हारा संहारकर्ता गोकुल में है। अब तुम्हारा अंत निकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के मध्य कृष्ण जन्म की झांकी निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर कृष्ण जन्म मनाया। इस मौके पर भगवत प्रसाद, विनोद कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, उपेंद्र सिंह ने सुंदर भजन सुनाए। आयोजन में बृजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, वीरप्रताप सिंह, आनंद अवस्थी, गौरव शुक्ल, सोनू मिश्र, हिमांशु, अर्चित, रिषभ, इला बाबा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें