फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ब्यौरा एकत्र करने में जुटा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आपातकाल के दौरान राजनीतिक कारणों से जेलों में बद रहे लोकतंत्र रक्षा सेनानियों को सपा सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन सेनानियों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन बहाल कर दी है। प्रशासन ने जिले में लोकतंत्र सेनानियों का ब्यौरा एकत्र करना शुरू कर दिया है ताकि उनको पेंशन का राशि उनके खातों में भेजी जा सके।
विज्ञापन

मालूम हो कि पूर्व में सपा सरकार ने लोकतंत्र रक्षा सेनानियों के लिए पेंशन देने की व्यवस्था की थी लेकिन बसपा शासनकाल में उसे बंद कर दिया गया था। पुन: सत्ता में आने के बाद सपा सरकार ने फिर से लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाल कर दी है और प्रत्येक सेनानी को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की व्यवस्था की है। इसका शासनादेश आने के बाद प्रशासन ने जिले में लोकतंत्र रक्षा सेनानियों का ब्यौरा एकत्र करना शुरू कर दिया है।
एडीएम प्रशासन कार्यालय में लोकतंत्र रक्षा सेनानी होने के प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक आदि का ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है ताकि शासन से प्राप्त पेंशन राशि उनके खातों में जमा कराई जा सके। जिले में इस समय 80 से अधिक लोकतंत्र रक्षा सेनानी चिन्हित हैं। इनमें से अभी तक कुछ लोगों ने ही अपने प्रमाण पत्र और बैंक पास बुक एडीएम प्रशासन कार्यालय में उपलब्ध कराई हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक लोकतंत्र सेनानियों को तीन माह की पेंशन राशि उनके खातों में जमा होनी है। इसका बजट प्रशासन को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें