फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामियां के संजीव ने जीती उद्घाटन दौड़

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्टेडियम में शुरू हुई जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन का शुभारंभ सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ से हुआ। इसमें इस्लामियां कालेज के संजीव ने प्रथम और रोहित कुमार ने द्वितीय तथा नेहरू इंटर कालेज कोरोकुइयां के तौहीद खां ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीनों विजेताओं को कार्यक्रम अध्यक्ष डीआईओएस एनडी वर्मा ने मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इसके बाद गोला फेंक में सूरज ने प्रथम, अमित ने द्वितीय, मोहित कुमार ने तृतीय, लंबी कूद में विकास यादव, नागेंद्र कुमार, आकिब, सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रेनू देवी, सहनसुता, साक्षी, गोला फेंक में सोनिया प्रीत कौर, कंचन देवी, प्रिया श्रीवास्तव तथा 100 मीटर दौड़ में अर्चना मौर्य, यमन, निधि यादव को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।
जूनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में भूपिंदर सिंंह, वंटू सिंह, मनोज सिंह, बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कुसुम, माधुरी भारती, सुनीता वर्मा, गोला फेंक में सरगम यादव, हरकीरत कौर, दिव्यांशी, लंबी कूद में नवनीत, परविंदर कौर, सुमन लता, 100 मीटर दौड़ में उरुजवी, सुमन लता, बन्नों ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में सूरज पाल, अर्जुन कुमार, नदीम, गोला फेंक में अनुज राठौर, विपिन सिंह, सौरभ गंगवार, बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में नीलम, नंदिनी सक्सेना, रोहिनी, 100 मीटर दौड़ में जेबा शफीक, शैजी असगर, ज्योति वर्मा, गोला फेंक में जेबा शफीक, माधुरी और गीता वर्मा ने क्रमश: पहलेे, दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
निर्णायक मंडल में गंगाराम प्रेमी, पच्चा लाल, राम कुमार, अंबिका खन्ना, राकेश महंत, रामानुज वाजपेयी, अवनीश चंद्र मिश्रा, अब्दुल बदूद खां, रत्नेश शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, सूबेदार शाह, राहुल सिंह, राम निरंजन वर्मा, विमला वर्मा, वंदना चौरसिया, रवि प्रभा, मो. आदिल, गीता मिश्रा, प्रियंका सिंह, गुरुमीत सिंह, बघेल सिंह, मीनाक्षी सक्सेना, अंजना कुमार, धनीराम सिंह, देवेश द्विवेदी, अनिरुद्घ सिंह, विमलेंद्र कनौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें