फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम धड़ाकों के साथ छाईं सतरंगी छटाएं

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया ज्योति पर्व, खूब हुई आतिशबाजी
विज्ञापन

- घर-घर हुई श्री गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना
- रंगोेेली और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे घर-आंगन
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। ज्योति पर्व दीपावली जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में श्री गणेश-लक्ष्मी की पूजा अर्चना हुई। रंगोेली, बिजली की झालरों तथा दीपों से घर और प्रतिष्ठानों को सजाया गया। घरों में पकवान बने, जिनका पूजा-अर्चना के बाद आनंद लिया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। आधी रात के बाद तक तेज आवाज वाले पटाखों और रंग-बिरंगी रोशनी वालेे राकेटों से आसमान गूंजता रहा।
दीपावली का पर्व जनपद में धूमधाम से मनाया गया। घर में महिलाओं नेे तमाम प्रकार के व्यंजन बनाए और पूजा की तैयारियां कीं। दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद शाम सात बजतेे ही पूजन की तैयारियां शुरू होने लगी थीं। घरों में बच्चों और महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर श्री गणेश-लक्ष्मी का खील-खिलौनों से विधि-विधान से पूजन किया। पूूजन करके बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया। परंपरागत ढंग से पड़ोसियों, इष्ट-मित्रों और सगे-संबंधियों को मिठाइयां और खील-खिलौने भेेंट किए गए।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद सभी ने भोजन का आनंद लिया। इसके बाद आतिशबाजी चलाने कोे लालायित बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। आतिशबाजी देखने के लिए परिवार के सदस्य छतों पर डटे रहे। एक से एक शानदार राकेट, मिसाइल, तेज आवाज वालेेे पटाखे, फुलझड़ी, फिरकी, महताब आदि का जमकर प्रदर्शन किया गया। चारों आकाश में आतिशबाजी के बनते-बिगड़ते फूल सभी को आकर्षित कर रहे थे। कभी एक साथ सैकड़ों रंग-बिरंगी रोशनी वालेे राकेट लोगों को आकर्षित करतेे तोे कभी आसमान में तेज धमाके के साथ सुंदर से फूल बनाते राकेट लोगों को क्या खूब कहने को मजबूर करते थे। कहीं पैराशूट बनते दिखाई देते थे तो कहीं दूर और समीम में ही एक साथ पटाखों की चटाई की हजारों आवाजें कान फोड़नेे लगती थीं। कुल मिलाकर आतिशबाजी का प्रदर्शन जोरदार रहा। यह सिलसिला रातभर रुक-रुक कर चलता रहा और तेज धमाकों से दसों दिशाएं कांपती रहीं।
बंडा। दीपावली के मौके पर लोगों ने भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर घरों में घी के दीपक जलाए। मकानों को बिजली की झालरों और मोमबत्तियों से सजाया गया। रात में घरों में आतिशबाजी और पटाखे चलाए गए।
विज्ञापन

निगोही। कस्बा और ग्रामीण अंचलों में दीप की कतारों और रंग बिरंगी झालरों, पटाखों की गूंज, आसमान में सतरंगी आतिशबाजी के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें