फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात लोगों की मौत

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मरने वालों में हरदोई, मिर्जापुर और मुरादाबाद के युवक शामिल
विज्ञापन

- तिलहर और रोजा में हुईं सड़क दुर्घटनाएं, दस लोग घायल
- दिवाली के दिन हुए हादसों से परिवारों में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क
शाहजहांपुर। दिवाली पर अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। दिवाली के दिन हुई इन दुर्घटनाओं ने मृतकों के घरों की सारी खुशियां छीन लीं, जहां त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां अपनों की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। दुर्घटनाओं में करीब 10 लोग घायल भी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली दुर्घटना मंगलवार की सुबह पांच बजे नेशनल हाइवे पर स्थित तिलहर क्षेत्र के गांव भेदपुर के पास हुई। देहरादून से लखनऊ जा रही सवारियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकरा गई। जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार राकेश सिंह (35) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव कोटरा थाना पिहानी (हरदोई), प्रेमवती (20) पत्नी जितेंद्र यादव और रफी पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी दौलतपुर मंगलपुर (मुरादाबाद) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए गाड़ी चालक संदीप सिंह (38) पुत्र रामआलम सिंह निवासी गांव गोदना थाना कछुआ (मिर्जापुर), संदीप पुत्र (21) निवासी तारीगंज बेनीपुर (हरदोई), कमलेश (32) पुत्र मंगरे लाल निवासी गांव मियाखेड़ा थाना राम कोट (सीतापुर), कृष्णचंद्र (22), राजेंद्र (19) पुत्र मुन्ना निवासी बरेंडा थाना सेहरामऊ दक्षिणी, हरेंद्र (20) पुत्र खेमकरन निवासी मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) व एक अज्ञात युवक घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक तीस वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। उसके शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, जबकि घायल चालक संदीप ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बोलेरो और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को ही दोपहर एक बजे हाइवे पर ही स्थित पॉवर हाउस के सामने रिक्शे को क्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रिक्शे पर सवार फरमीदा पत्नी जीशान, जर्मुरत, नगबी, नाजबी, अक्शा पुत्री जीशान निशा पुत्री सईद निवासी बहीदुल्ला गंज (तिलहर) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार को ही शाम छह बजे राजकीय डिग्री कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी सत्य प्रकाश का पुत्र राजा बाबू उर्फ जितेंद्र (22) दिवाली का सामान और मिठाईयां बाजार से खरीद कर डिग्री कॉलेज स्थित अपने आवास लौट रहे थे। कॉलेज गेट पर बाइकमोड़ते ही शाहजहांपुर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे राजाबाबू उछल कर दूर जा गिरा और दुर्घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

रोजा। थाना क्षेत्र नेवाजपुर निवासी राजेंद्र दीक्षित (40) उर्फ राजू की रोजा चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। बुधवार की सुबह करीब दस बजे राजू बाइक से दुकान पर जा रहे थे। रोजा बाईपास के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। साथ ही आरोपी चालक रणवीर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें