फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ का बोर्ड और दीवार तोड़कर ईंटें ले गए दबंग

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मुतावली ने दर्ज कराई 13 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। मोहल्ला बाबूजई में कुछ दबंगों ने असलहों के बल पर वक्फ बोर्ड के प्लाट पर धावा बोल दिया। दबंग प्लाट में लगा वक्फ का बोर्ड और दीवार तोड़ कर ट्रॉली में ईंटें भरकर ले गए। कोतवाली पुलिस ने मुतावल्ली की ओर से इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वक्फ प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष (मुतावली) मुश्ताक खां ने बताया कि मोहल्ला बाबूजई में वक्फ संपत्ति का प्लाट है। इस पर वक्फ का बोर्ड भी लगा था और दीवार थी। श्री खां ने बताया कि 13 अक्तूबर को असलम खां पुत्र रहमत उल्ला खां, समीर पुत्र असलम खां निवासी हयातपुरा, मो.असीम, मो.अनीस पुत्र सुलेमान निवासी रंगमहला, उस्मान खां निवासी दिलाजाक, मो.आलम पुत्र नबी निवासी बाडीगांव थाना आरसी मिशन, शारिक खां पुत्र रसीद इक्तेदार खां निवासी बिजलीपुरा, अनीस खां पुत्र हनीफ खां, गोलू पुत्र अनीस खां निवासी बाबूजई के अलावा हमीद खां, नईम, इस्लाम व 20-25 असलहाधारी लोगों ने प्लाट पर धावा बोल दिया। हमलावर वक्फ का बोर्ड और दीवार तोड़ कर ईंटें ट्रॉली में भरकर ले गए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले 13 लोगों को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें