फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सुनाई कविताएं, अभिभावक सम्मानित

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य प्रतियोगिताओं में सोनिया, लालू जीते
विज्ञापन

- बचपन स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। बचपन स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने मां को समर्पित कविताएं सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की निदेशक सुधा और प्रधानाचार्य भावना ने दीप जलाकर किया। इसके पश्चात आयुष, आश्रुति आदि बच्चों ने कविताएं सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इसी कड़ी में हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सोनिया बजाज, मेंहदी में लालू ने बाजी मारी। प्रशभनोत्तरी में सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षिकाओं ने मां के महत्व और उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। समस्त अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में दीपशिखा, सुमैरा, गौरी, अंजली, नेहा, भावना, शुचि, ओजसी, सुष्मिता, प्रतिभा, माधुरी, मीना, सुधा, हबीब, अयूब, मोनू, अजय, राम सहाय आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें