फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगंज में अतिक्रमण ने फिर उठाया सिर

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरियर के आगे खड़े हुए वाहन और रिक्शे
विज्ञापन

- मूक दर्शक बने रहे चेक पोस्ट के सिपाही
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक सुधारने की यातायात पुलिस की कोशिशों पर अतिक्रमण करने वाले पानी फेरने पर आमादा हैं। बहादुरगंज मेन मार्केट में बुधवार को बंदी का दिन होने के बावजूद यही देखने को मिला। कई वाहनों समेत रिक्शे वाले उसी ठिकाने पर आज देर तक जमे रहे, जहां एक दिन पहले फलों के ठेले हटाकर स्लाइडिंग बैरियर लगाए गए थे। इन्हें वहां से हटाने के बजाय चेक पोस्ट के सिपाही मूक दर्शक बने रहे।
बता दें कि सदर चौराहा पर बैरियर लगाकर वहां खड़े होने वाले वाहन हटाने में सफलता मिलने के बाद बीते दिन यातायात पुलिस ने यही प्रयोग बहादुरगंज बाजार में बुकसेलर बद्रीप्रसाद मुरलीधर के प्रतिष्ठान के सामने और गल्ला मंडी रोड के सामने दोहराया। यही नहीं, बाजार की चेक पोस्ट के बगल में रोज खड़े होने वाले फलों के ठेले भी खदेड़ दिए गए थे। इसी के साथ यातायात पुलिस के प्रभारी उप निरीक्षक बसंत अधिकारी ने वहां यह व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी चेक पोस्ट के सिपाहियों को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण विरोधी अभियान शहर के अन्य व्यस्ततम स्थानों पर चलाने के लिए बहादुरगंज से कूच किया और उसकी आंख फिरते ही बहादुरगंज में फिर से अतिक्रमण काबिज होने लगा। कई लोगों ने वहां लगाए गए बैरियरों के सामने रोड पर अपने वाहन खड़े करके देर तक खरीददारी की। इससे बंदी के दिन फुटपाथ पर सजी दुकानों से खरीददारी करने को उधर से निकलने में काफी दिक्कत हुई। पुलिस की लापरवाही का आलम यह रहा कि चेक पोस्ट के करीब फलों के ठेले दिन भर खड़े रहे, लेकिन सिपाहियों ने उन्हें हटाना तो दूर रहा, विक्रेताओं को टोकने तक की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें