फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आरोपी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हालत गंभीर होने पर किशोरी बरेली रेफर
प्रेमी के हाथों घटना को अंजाम देने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
खुदागंज। क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय लड़की को रविवार शाम जिंदा जलाने की कोशिश की गई। यह घटना घर के अंदर ही हुई। चर्चा है कि गांव में रहने वाले प्रेमी ने उसके गर्भवती होने की बात पता चलने पर जान लेने की कोशिश की। फिर किशोरी के परिवार वालों को धमकाते हुए अपने ही विरोधी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने छेड़खानी का विरोध करने पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट उन्हीं छह लोगों पर लिख दी। पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालत गंभीर होने के कारण किशोरी को बरेली रेफर कर दिया गया है।
किशोरी के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में गांव के ही सुरजीत, सचिन, राकेश, श्रीपाल, बिजेंद्र और जितेंद्र को नामजद किया गया है। आरोप है कि ये सभी छह लोग रविवार शाम घर में घुस आए और किशोरी से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मिट्टी का तेल छिड़कर उसके आग लगा दी। किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में झुलसी किशोरी को परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे रात थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। किशोरी ने भी पुलिस को दिए बयान में बताया कि छह लड़के जबरन घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे, विरोध पर घर में रखा मिट्टी का तेल उसके ऊपर डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
वर्जन
- लड़की की मां के मुताबिक वह गांव में उपले पाथने गई थी, लड़की खाना बनाते समय जल गई थी। वहीं लड़की के पिता ने गांव के छह युवकों पर छेड़खानी के विरोध में तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की तफ्तीश में सच्चाई सामने आ जाएगी।
- आशाराम यादव, एएसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें