फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजिदखेल से बरामद मांस गाोवंश प्रजाति का प्रमाणित

Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा के वेटनरी कॉलेज से प्राप्त हुई परीक्षण रिपोर्ट
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला वाजिदखेल से करीब ढाई माह पहले बरामद हुआ 45 क्विंटल मांस प्रतिबंधित पशु का ही निकला। मथुरा के वेटनरी कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में इसे गोवंश प्रजाति का प्रमाणित किया गया है।
यह बरामदगी 25 अगस्त को वाजिदखेल में एक पुरानी गैराज वाली जगह से हुई थी। इसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ भी हुई थी। रिपोर्ट दर्ज करके मांस के नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया था। मथुरा से पाजिटिव रिपोर्ट मिलने से कोई संदेह नहीं रहा कि वाजिदखेल गौवंशीय मांस कारोबार चल रहा था। जांच की मूल आख्या सहित कोतवाल को भेजी रिपोर्ट में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार ने कहा है कि जांच आख्या के अनुसार यहां से भेजे गए मांस का नमूना गाय अथवा उसकी प्रजाति का है।
विज्ञापन

000
गोदाम सील करने की शिवसेना ने दोहराई मांग
मांस बरामद होने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वाजिदखेल का गोदाम सील करने की मांग की थी, लेकिन तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट सीताराम गुप्त ने मांस की परीक्षण रिपोर्ट मिलने तक ऐसा करने से इनकार कर दिया था। अब रिपोर्ट आने के बाद शिवसेना महिला शाखा की जिलाध्यक्ष चंचला नैय्यर ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी से मिलकर उन्हें ज्ञापन देते हुए गोदाम सील करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

000
इंस्पेक्टर वीरेंद्र की नहीं मिल रही लोकेशन
इस प्रकरण में दो मजिस्ट्रेट जांच बैठी थीं। एडीएम एमएन उपाध्याय ने एक जांच पूरी कर ली, जिसमें पशु मांस कारोबार के लिए कोतवाली पुलिस को लापरवाह ठहराया जा चुका है। तारा गुप्ता पिटाई प्रकरण की जांच अधर में लटकी है क्योंकि तत्कालीन कोतवाल वीरेंद्र सिंह यादव की लोकेशन नहीं मिल रही थी। एडीएम ने बताया कि अब चूंकि स्पष्ट हो गया है कि यादव अमरोहा के गजरौला थाने में तैनात है, इसलिए वहां नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें