माध्यमिक कॉलेजों की जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरा दिन
- खिलाड़ियों से चहकता रहा ओसीएफ का स्वर्ण जयंती स्टेडियम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। माध्यमिक कॉलेजों की 65वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। मैदान के हर क्षेत्र में खेलों का डंका बज रहा था। करीब एक हजार खिलाड़ियों से भरे मैदान का नजारा देखते ही बनता था। विजेताओं को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समापन शुक्रवार को अपरान्ह दो बजे होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ओसीएफ के महाप्रबंधक चंद्र भूषण शर्मा होंगे।
सीनियर वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र शिव सरन विजेता रहे, जबकि दूसरे स्थान पर रेलवे इंटर कॉलेज के बलवीर और तीसरे स्थान पर इस्लामिया कॉलेज के धर्मवीर और श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन के अखिलेश गंगवार रहे। इसी वर्ग की बालिकाओं की दौड़ में हर कुमार पाठक कॉलेज की कुसुम देवी ने प्रथम और साक्षी त्रिवेदी ने तृतीय तथा श्यामलाल अंगनेलाल कालेज की नंदिनी राठौर ने द्वितीय स्थान पाया। लंबी कूद में बहोरन सिंह, मो. जुबैर, सचिन गंगवार, 1500 मीटर दौड़ में सरजीत सिंह, भरत चंद्र, संजीव कुमार, गोला फेंक में गुरुप्रीत सिंह, मो. जहीम, अरविंद, 200 मीटर दौड़ में राम नारायण, इमरान मंसूरी, अभय सिंह, चक्का फेंक में रईस अहमद, प्रेम कुमार, अतुल कुमार, हैमर थ्रो में रईस अहमद, आदेश सिंह और गुरुप्रीत सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रामा राजपूत, दिव्या, सीता देवी, चक्का फेंक में आस्था, उरुजवी, नेहा देवी, लंबी कूद में परविंदर कौर, नवनीत कौर, सोनी, 200 मीटर दौड़ में उरुजवी, नवनीत कौर, जगजीत कौर तथा हैमर थ्रो में शबीना, दीपाली पाठक और संजना शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
जूनियर वर्ग की लंबी कूद
में रफ्फन और सीमा चमकीं
शाहजहांपुर। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में शहजाद हुसैन ने प्रथम, विपिन कुमार सिंह ने द्वितीय और संजीव राठौर ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह 3000 मीटर दौड़ में सूरज पाल वर्मा, निलेश पाल, जितेंद्र पाल, लंबी कूद में रफ्फन खान, रेहान, बृजेश कुमार, चक्का फेंक में संजीव राठौर, अर्जुन कुमार, अनूप वर्मा, 200 मीटर दौड़ में छैल बिहारी, प्रकाश राय, रोहित गुप्ता, 1500 मीटर दौड़ में संजीव कुमार, सूरज पाल वर्मा, सज्जाद, ऊंची कूद में संजीव कुमार, अभिषेक गंगवार, प्रताप सरकार तथा भाला फेंक में रिहान, विश्वजीत और मो. केशर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सरिता देवी, सोनम राज, कीर्ति और तराना बी, 100 मीटर दौड़ में सीमा खातून, गीता मिश्रा, शैजी, चक्का फेंक में वैष्णवी सिंह, राखी गुप्ता, नवदीश कौर, लंबी कूद में सीमा खातून, मनदीप कौर, अर्शी, 200 मीटर दौड़ में सीमा खातून, मनदीप कौर, शैजी, हैमर थ्रो में प्रीति, शाजिया, नैंसी गौतम तथा 1500 मीटर दौड़ में दीक्षा शुक्ला, राजवीर कौर और जयसूरी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
सब जूनियर: चक्का फेंक में अशोक और संगीता विजयी
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में अशोक पाल, ईशान खान, शेखर त्रिपाठी, लंबी कूद में पवन पाल सिंह, फैजान रजा, अजय प्रताप सिंह, चक्का फेंक में अशोक पाल, मनप्रीत सिंह, पारस गंगवार, 100 मीटर दौड़ में जावेद खां, जाकिर अली, पारस गंगवार, 200 मीटर दौड़ में दीपक चौहान, जाकिर अली, प्रह्लाद और ऊंची कूद में पारस गंगवार, तालिब खां, अनूप सिंह क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग की चक्का फेंक में संगीता सिंह, नैंसी राज, फैजीन, 100 मीटर दौड़ में आसरा फातिमा, पुनीता वर्मा, मनप्रीत कौर, लंबी कूद में पुनीता, अनामिका, अंशिका गंगवार, 200 मीटर दौड़ में आसरा फातिमा, राजवीर कौर, जसवीर कौर, ऊंची कूद में ज्ञानदेवी, गुलशन, नेहा और 400 मीटर दौड़ में डिंपल, अंशिता मिश्रा, आकांक्षा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला।
इन निर्णायकों ने
बहाया पसीना
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गंगाराम प्रेमी, सचिन प्रेमी, राम कुमार, राहुल सिंह, अजीत सिंह, मनीशा दीक्षित, नितिन कुरील, सुमन गंगवार, अर्चना मिश्रा, रत्नेश शुक्ला, अमन अवस्थी, पच्चा लाल, सदफ खान, गुरमीत सिंह, गुरमेल सिंह, वंदना चौरसिया, संजय यादव, संजीव राठौर, अनूप मिश्रा, खलीक अहमद समेत तमाम व्यायाम शिक्षकों का योगदान रहा।
संयोजक के असहयोग
को सभी ने धिक्कारा
एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव-गांव में शौचालय बनाए जाने की ताल ठोंक रहे हैं, वहीं जनपदीय प्रतियोगिता के आयोजन स्थल ओसीएफ इंटर कॉलेज के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में छात्र-छात्राओं (खिलाड़ियों) तथा महिला-पुरुष शिक्षकों के लिए शौचालय बंद ही रहे। पहले दिन और फिर दूसरे दिन छात्राएं तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं लघुशंका के लिए छटपटाते ही नजर आए। सभी ने प्रतियोगिता संयोजक जगदीश नारायण शाक्यवार को जमकर धिक्कारा। आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रतियोगिता के संयोजक होते हुए भी मैदान पर नहीं आए और उन्होंने किसी तरह का सहयोग देना मुनासिब नहीं समझा। इस संबंध में डीआईओएस के माध्यम से प्रधानाचार्य की शिकायत ओसीएफ के महाप्रबंधक तक पहुंचाने की बात की जा रही है। ताकि इसी मैदान पर दो दिन बाद होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में कोई व्यवधान न आने पाए। इस संबंध में संयोजक शाक्यवार का कहना है कि उन्हें संयोजक पूछकर नहीं बनाया गया। वह अपने स्तर से जो कुछ कर सकते हैं, वह कर रहे हैं। आयोजकों ने स्टेडियम के शौचालायों और मूत्रालय की अनुमति नहीं मांगी थी, इसलिए नहीं दिए गए। केवल मैदान की अनुमति ली गई है।
छात्रों के गुट भिड़े,
मारपीट भी हुई
ओसीएफ मैदान में खेलकूद के दूसरे दिन ओसीएफ और इस्लामिया कॉलेज के छात्र किसी बात पर भिड़ गए और उनमें आपस में मारपीट भी हुई। आयोजन सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के दो सिपाही सुबह आए थे और कुछ समय रुककर चले गए। बिना पुलिस के इतने छात्राें तथा बाहरी लोगों को कैसे रोका जाए। छात्रों का हुड़दंग और झगड़ा रोकने के लिए कई व्यायाम शिक्षकों ने कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं माने। यह तमाशा काफी देर तक चलता रहा।