फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का निलंबन बचाने के लिए सीओ से मिली नर्तकी

Thu, 13 Nov 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा लोड कर नर्तकी पर 30 हजार रुपये लुटाने का मामला
विज्ञापन

- रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बोले, गुंडा पकड़ने आया था सिपाही
- एसपी ने सिपाही को निलंबित किया, सीओ को सौंपी गई है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। निगोही कस्बे में चल रही रामलीला के दौरान सोमवार की रात सिपाही शैलेंद्र कुमार शुक्ला के मंच पर तमंचे के साथ चढ़कर नर्तकी को डरा-धमका कर ठुमके लगाने के लिए मजबूर करने और करीब तीस हजार रुपये लुटाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। एसपी राकेश चंद्र साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जहां सिपाही को निलंबित कर दिया है वहीं सिपाही का निलंबन बचाने के लिए नर्तकी ने जांच अधिकारी सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा से मिलकर सिपाही के पक्ष में बयान दिया है। यही नहीं, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी आरोपी सिपाही के बचाव में उतर आए हैं।
बता दे कि निगोही कस्बे में सोमवार रात करीब 11 बजे रामलीला के मंच पर डांस पार्टी चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शराब के नशे में झूमता हुआ सिपाही शैलेंद्र कुमार शुक्ला वहां पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से धक्का-मुक्की करते हुए स्टेज पर चढ़ गया। सिपाही ने स्टेज पर पहुंच कर तमंचा लोड किया और गोट में लगाने के बाद डांस कर रही नर्तकी को डरा-धमका कर उसके साथ ठुमके लगाने लगा। उसके हाथ में एक-एक हजार के नोट थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिपाही ने नर्तकी के साथ छेड़छाड़ की और और करीब तीस हजार रुपये लुटाने लगा। सिपाही ने अपनी फरमाइश पर नर्तकी से दो गीतों पर डांस कराया। इस दौरान वह लगातार नोट लुटाता रहा। बताते हैं कि उसने करीब तीस हजार रुपये लुटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला चर्चा में आने के बाद एसपी राकेश चंद्र साहू ने मंगलवार को आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया और मामले की जांच सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा को सौंप दी। बुधवार को वहीं डांस पार्टी में शामिल वह नर्तकी, जिस पर सिपाही ने नोट लुटाए थे, जांच करने वाले सीओ के पास पहुंची और सिपाही का बचाव करते हुए उसके पक्ष में बयान दिए। रामलीला कमेटी से जुडे लोग भी सीओ से मिले और सिपाही को बचाने के लिए बयान दिए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने सीओ से कहा सिपाही डांस पार्टी में घुसे एक गुंडे को पकड़ने आया था। गुंडा रुपये और तमंचा छोड़कर भाग गया था, जिसे सिपाही ने अपनी गोट में लगा लिया था।
सीओ सदर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें