फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल की भेंट चढ़ी 250 करोड़ की बैंकिंग

Thu, 13 Nov 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से बैंक खाताधारक हुए परेशान
विज्ञापन

- कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया धरना-प्रदर्शन
- जिले की अधिकांश बैंक शाखाओं में लटकते रहे ताले
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर करके बैंककर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिले में संचालित हो रहीं अधिकांश बैंक शाखाओं पर तालेबंदी कर दी गई। साथ ही संगठन हित की कई मांगों को पूरा करने की मांग की गई। हड़ताल की वजह से बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा, जिससे करीब ढाई सौ करोड़ रुपये की बैंकिंग प्रभावित हुई। इसमें करीब 100 करोड़ रुपये का नगद ट्रांजैक्शन और डेढ़ सौ करोड़ रुपये के चेक और ड्रॉफ्ट क्लियरिंग नहीं हो सकी। बैंक कर्मियों के अचानक हड़ताल किए जाने से बैंक खाताधारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के नेतृत्व में बैंकों के कर्मचारी गोविंदगंज स्थित इलाहाबाद की बैंक शाखा में पहुंचे, जहां पर उन लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। साथ शहर में जुलूस भी निकाला। इस दौरान संगठन के जिलामंत्री अतुल मेहरोत्रा ने कहा कि बैंककर्मियों का वेतन पुर्ननिर्धारण एक नवंबर 2012 से लंबित पड़ा है। कहा कि वित्त मंत्रालय और आईबीए की हठधर्मिता की वजह से ही बैंक कर्मियों को हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ा है। बताया कि दो से पांच दिसंबर तक बैंकों की हड़ताल पुन: की जाएगी। हड़ताल के दौरान योगेंद्र प्रसाद, मसूद हसन खां, विपिन कुमार, संतोष तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर बड़ौदा ग्रामीण बैंक क्षेत्र के सभी शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। इन बैंक कर्मियों ने क्षेत्रीय कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान संतोष तिवारी, अशोक शर्मा, अशोक प्रसाद, यदुवीर सिंह, उमाशंकर, छोटे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



एक्सिस बैंक में नारेबाजी
कर बंद कराया काम
तिलहर। केंद्र सरकार और आईबीए के उपेक्षापूर्ण नजरिए से आहत विभिन्न बैंकों के कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। इसका असर नगर की लगभग सभी एक दर्जन शाखाओं में देखने को मिला। हड़ताली कर्मचारी बैंकों में पहुंचने के बाद सुबह से काउंटर छोड़कर सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का दौर दोपहर बाद तक चला। इस दौरान एक्सिस बैंक शाखा खुली देख बैंक कर्मियों ने वहीं पर नारेबाजी तेज कर दी। कर्मचारी वहां से तभी से आगे बढ़े जब एक्सिस बैंक में कामकाज बंद हुआ। हड़ताल का नेतृत्व बैंक यूनियन के शाखा सचिव शिवओम गुप्ता, सुनील राय, विकेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह गौर आदि ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें