फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल चैंप स्टार फराह खान ने लूटी महफिल

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- गीत-संगीत से सराबोर रहा रोटरी सिटी का दिवाली मेला
विज्ञापन

- शहीद द्वार मैदान में देर रात तक जुटे रहे ग्राहक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रोटरी क्लब ऑफ सिटी का दिवाली मेला रंगारंग कार्यक्रमों, विभिन्न प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। वहीं, लकी ड्रॉ के माध्यम से लोगों ने पुरस्कार भी जीते। अंतिम दिन सांसद कृष्णाराज ने प्रतिभागियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सारेगामा लिटिल चैंप की स्टार फराह खान ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
शहीद द्वार मैदान में चल रहे रोटरी सिटी के दिवाली मेला का अंतिम दिन लिटिल चैंप की स्टार फराह खान के नाम रहा। हजारों की भीड़ के समक्ष फराह ने अपने सधी और सुरीली आवाज से सुन रहा है न तू, रो रही हूं मैं गीत के साथ मंच संभाला कि तालियों की गड़गड़ाहट से मेला मैदान गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने कब्बाली निगाहें मिलाने को जी चाहता है प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बाद में फरमाइशें पूरी करते हुए फराह ने ओ मेरे सोना रे तथा अन्य गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इससे पूर्व बेस्ट कपल, मेला क्वीन, सिंगिंग स्टार, डांसिंग स्टार के लिए प्रतियोगिताएं हुईं। निर्णायक की भूमिका में डॉ. आकाश श्रीवास्तव, अल्पना श्रीवास्तव, डॉ. मीना कपूर, सुजाता भट्टाचार्या, प्रीति श्रीवास्तव, गगन खन्ना, प्रभा मौर्या, ऊषा सक्सेना और शरद राही शामिल रहे। दूसरे दिन हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तन्मय अग्निहोत्री ने प्रथम, दिव्यांशी सिंह को द्वितीय परी कपूर को तृतीय, मेंहदी प्रतियोगिता में कोमल गुप्ता, अंशी श्रीवास्तव, शिवानी सक्सेना विजयी रहीं। फेस ऑफ क्राउड का पुरस्कार बाबूराम ने जीता।
विज्ञापन

इस अवसर पर सारेगामा लिटिल चैंप की स्टार फराह खान ने दर्शकों की डिमांड पर कई फिल्मी गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। क्लब के अध्यक्ष राजीव भारती ने आभार जताया। विभिन्न प्रतियोगिताआें का संयोजन मनोज खुराना, अरुण शर्मा, नीरज गुप्ता, ममता गुप्ता, सुनीता सक्सेना, तिलोत्तमा शुक्ला, अमिताभ बेरी, प्रीति बेरी, संदीप सक्सेना, अनीता सक्सेना, जेएस चंदी आदि रहे।
विज्ञापन

आयोजन में मेला चेयरमैन अमरीश सक्सेना, संयोजक डॉ. हेमेंद्र वर्मा, सह संयोजक डॉ. केपी सक्सेना, पंकज भार्गव, राजीव भारती, राकेश सक्सेना, निर्मल कुमार, दुजेंद्र मिश्रा, गुरजीत सिंह माटा, एपी सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें