फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसार बांध के मरम्मत कार्य की होगी उच्चस्तरीय जांच

Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- 50 लाख रुपये के फर्जी भुगतान की हुई थी शिकायत
विज्ञापन

- सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव ने एसई को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कलान ब्लॉक में गंगा नदी पर बने भैंसार तटबंध की मरम्मत के नाम पर लाखों के फर्जी भुगतान की शिकायत को शासन ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव ने मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भैंसार और आसपास के गांवों को बारिश के सीजन में गंगा के कटान से बचाने के लिए करीब दो दशक पहले नदी के किनारे बड़े बोल्डरों को वायर क्रेट से बांधकर मिट्टी का तटबंध बनाया गया था। यह मिट्टी से बना होने से हर साल बारिश में नदी से उसे भी क्षति पहुंचती है और इसकी मरम्मत पर लाखों की धनराशि बहाने का अफसरों को बहाना मिल जाता है। यही इस बार भी हुआ। सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने इसी साल मार्च में बांध की मरम्मत का नियमित काम शुरू कराया। इसी बीच, विकलांग सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत कर दी कि भैंसार बांध की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये का फर्जी भुगतान करा लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से यह पत्र मिलने पर सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने लखनऊ में तैनात ड्रेनेज मंडल के अधीक्षण अभियंता को जांच अधिकारी नामित कर दिया। एसई सिंह ने इस बावत शिकायतकर्ता से जांच को आगे बढ़ाने के लिए समुचित साक्ष्य उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें