फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पेंद्र और अनुराधा के नाम रही मैराथन दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला एथलेटिक संघ की ओर से भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग की मैराथन दौड़ तीन किलोमीटर और सीनियर वर्ग की पांच किलोमीटर की दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर कमल किशोर कठेरिया और विशिष्ट अतिथि जीएफ कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कार कर उनका उत्साहवर्धन किया। जूनियर वर्ग में शोभित सिंह ने प्रथम, आदर्श शर्मा ने द्वितीय, नमन कुमार ने तृतीय स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग में पुष्पेंद्र पाल ने प्रथम, सनीपाल ने द्वितीय, पवन कुमार ने तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग में अनुराधा ने प्रथम, शिवांगी वर्मा ने द्वितीय और लक्ष्मी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
निर्णायक मंडल में दिलीप शर्मा, डॉ. अनूप, बृजेश, रजनीश, सियाराम दिनकर, सुरेश पाल शामिल रहे। आयोजन में डॉ. फैयाज अहमद, गंगाराम कठेरिया, अरुण, राजेश, मुकेश, चंद्रकांत, आशुतोष शुक्ला, अखिल, अंतरप्रीत, रमाकांत, अंकित यादव, संतोष गौतम, अजय पाल, जितेंद्र मौर्या आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें