फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों में वृद्धि पर भाकियू भड़की, किया प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2017 12:01 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा। भाकियू ने बढ़ी हुईं बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कई राज्यों में किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाती है। जबकि उत्तर प्रदेश में सरकार बिजली दरों के नाम पर किसानों का शोषण कर रही है। किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा। आलू, गन्ना, धान किसानों को बोनस दिए जाने की मांग के साथ किसान यूनियन ने किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज मुहैया कराने की भी मांग की है। इसके साथ ही किसानों पर दर्ज अभियोग वापस लेने की भी मांग की गई है। धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूराम गंगवार, जयेंद्र सिंह, उदयवीर यादव, बृजकिशोर मिश्रा, संजीव अवस्थी, अनिल यादव, राम प्रताप वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें