फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, छात्रा घायल

Tue, 21 Nov 2017 11:19 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ मदनापुर। कांट मदनापुर रोड पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरी तरफ मोहम्मदी में सोमवार रात सड़क पार करते समय कार की चपेट में आकर घायल हुए व्यक्ति ने यहां जिला अस्पताल में मंगलवार को दम तोड़ दिया। इधर, मंगलवार सुबह शहर में कचहरी ओवरब्रिज के पास रोडवेज बस से उतरते समय छात्रा किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बौरी निवासी बनबारी लाल का बेटा 32 वर्षीय बालादीन हरदोई के संडीला कब्जे में एक फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार रात वह संडीला से अकेले बाइक से अपने घर के लिए चल दिया। रात लगभग 11 बजे जब वह कांट-मदनापुर रोड पर पहुंचा, तभी अचानक उसे किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गया। अंधेरा होने के कारण वाहन लेकर चालक फरार हो गया। गश्त पर निकली पुलिस की जब उस पर नजर पड़ी, तब उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया ,लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी निर्मला देवी और उसके बच्चे रोशनी, ज्योति व राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बा निवासी 45 वर्षीय बंधु सक्सेना सोमवार रात लगभग नौ बजे कस्बे में ही सड़क पार कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें यहां जिला अस्पताल लाया गया। यहां उन्होंने दोपहर लगभग एक बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें