फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची कोठरी गिरी, मलबे में दबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव बमेला में मंगलवार सुबह मिट्टी की कच्ची कोठरी के अचानक ढह जाने से उसके मलबे में दबकर किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। हादसे की खबर पाकर तमाम लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटा कर शव निकाला। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे वंशपाल की पत्नी मुन्नी मिट्टी के चूल्हे पर चाय बना रही थी। चूल्हे में आग कम थी। इसलिए उसने चौदह वर्षीय बेटे शानू से पास में मिट्टी की कच्ची कोठरी में रखी लकड़ी निकाल कर लाने को कहा। वह जैसे ही कोठरी में पहुंचा, तभी अचानक कोठरी भरभराकर गिर गई। शानू कोठरी के अंदर मलबे में दब गया और पास में खड़े उसके पिता वंशपाल के पैर पर लकड़ी की एक धन्नी गिरी तो वह घायल हो गया। अचानक हुए इस हादसे से घर में चीख पुकार मच गई। इससे आस पड़ोस के लोग आ गए और उन लोगों ने जैसे-तैसे मलबे में दबे शानू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वंशपाल को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शानू छह भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। हादसे की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल विकास मौर्य ने मौके पर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तहसीलदार को दे दी। उधर,परिजनों के कहने पर पुलिस ने शानू के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें