फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की चूक से रेलवे की सिग्रल केबिल कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से रेलवे की सिग्नल केबल कटी
विज्ञापन

कॉशन और मेमो देकर पास की गईं कई रेलगाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सिविल पुलिस की चूक से बृहस्पतिवार को रेलवे की सिग्नल केबल कट गई। इससे रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर रेल गाड़ियों का संचालन डगमगा गया। करीब आधे घंटे तक ट्रेनों को कॉशन और मेमो देकर पास किया गया। मामले में ज्वाइंट टीम ने जांच कर रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर सिविल पुलिस कुछ स्थानों पर ट्रैक के दोनों ओर गड्ढे खुदवा रही है ताकि यहां से लोगों को आवागमन न हो साथ ही इन स्थानों पर भीड़ जमा न हो सके। बृहस्पतिवार को जेसीबी के जरिए मैगलगंज के पास गड्ढे खोदे जा रहे थे। पुलिस ने इस बारे में रेलवे को कोई जानकारी नहीं दी। गड्ढा खोदने के दौरान सुबह करीब नौ बजे यहां रेलवे की सिग्नल केबल कट गई। इससे सिग्नल लाल हो गए। पता लगने पर सेक्शन इंजीनियर एचआर राव, टीआई एसके यादव, आरपीएफ के एसआई रामऔतार मीना मौके पर पहुंचे। रेलगाड़ियों को कॉशन और मेमो देकर पास किया गया। दोपहर एक बजे के बाद केबल को दुरुस्त किया जा सका। ज्वाइंट जांच कमेटी ने केबल को पहुंचे नुकसान के लिए सिविल पुलिस को जिम्मेदार माना है। रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें