फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगा लंबित मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 02 में।
विज्ञापन

आशा वर्करों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगा लंबित मानदेय
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा
शाहजहांपुर। सरकार द्वारा हाल ही में आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाए जाने के बावजूद उन्हें कई माह से लंबित मानदेय का भुगतान नहीं होने और अन्य मांगें उपेक्षित किए जाने से सरकार के खिलाफ रोष बरकरार है। बकाया मानदेय की मांग को लेकर आशा वेलफेयर सोसाइटी की जिला अध्यक्ष कमलजीत कौर के नेतृत्व में तमाम वर्कर्स ने कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलजीत कौर ने कहा कि प्रतिरक्षण कार्य के लिए सरकार ने मानदेय अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ाया क्योंकि आशा वर्करों से जितने काम लिए जा रहे हैं, उसकी तुलना में मानदेय बढ़ने के बाद भी बेहद कम है। उपाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने आशा वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ आकस्मिक निधन अथवा दुर्घटना होने की स्थिति में दस लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। कमलेश कुमारी ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आशा संवर्ग के लिए कक्ष आवंटित किए जाने की मांग की। बाद में एसडीएम सदर रामजी मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर 29 अक्तूबर को लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। धरने में विजय लक्ष्मी शर्मा, पुष्पा मिश्रा, सीमा देवी, उर्मिला मिश्रा, प्रेमवती, तनूजा सिंह, फिरोजा देवी, रूबी यादव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें