फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक कॉलेजों की मंडलीय बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। इसमें गिने-चुने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ही प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

एबी रिच इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में मेजबान एबी रिच इंटर कॉलेज, श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल, वेदवती कन्या इंटर कॉलेज कहिलिया के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए सीनियर वर्ग में अभिषेक प्रताप सिंह, आशीष सिंह, शक्ति कुमार, दिव्यांशु दीक्षित, दिव्यांशी, जूनियर वर्ग में फरमान खान, विकास सक्सेना, राहुल मौर्य, मो. साहिल, सब जूनियर वर्ग में रोहित, रचित, अंश मिश्रा, साजन सिंह, शालिनी मिश्रा का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें