फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू परिवारों के उत्पीड़न पर भड़की विहिप

Fri, 18 Aug 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
शहर के मुस्लिम बहुल मोहल्ला बंगश में हिंदू परिवारों के उत्पीड़न से हिंदूवादी संगठनों के लोगों में गुस्सा है। शुक्रवार को उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी, प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णकुमार सक्सेना, श्यामबाबू दीक्षित आदि ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि बंगश मोहल्ले में रहने वाले हिंदुओं के खेतों को अक्सर एक समुदाय के दबंग अपने जानवर खोलकर उजाड़ देते हैं। कुछ दिन पहले एक हिंदू परिवार के घर में घुसकर दबंगों ने लड़की से रेप की कोशिश की। इस माहौल से परेशान होकर मोहल्ले के हिंदू परिवार अन्यत्र पलायन को मजबूर हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में जांच कराकर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुधीर सिंह, भगवत स्वरूप, श्याममनोहर गुप्ता, शेर सिंह, महेश कुमार, धर्मेंद्रपाल सिंह, अमित मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें