फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी वैलेंटाइन डे के रूप में बदला नववर्ष का चलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नये साल के स्वागत को तैयार हुआ शहर, बोलो- हैप्पी न्यू ईयर
विज्ञापन


शाहजहांपुर। वर्ष 2017 की विदाई और 2018 के अभिनंदन के लिए बाजार में हलचल बढ़ने लगी है। गिफ्ट सेंटरों पर उपहारों की भरमार है। परंपरागत ढंग से नए साल की डायरियों की तो डिमांड है, लेकिन ग्रीटिंग कार्ड चलन से बाहर होते जा रहे हैं। अलबत्ता आर्चीज ने जरूर कुछ ग्रीटिंग्स कार्ड नय कलेवर में बाजार में उतारे हैं। प्रमुख चौराहों और दुकानों पर गुलाब समेत अन्य फूलों के बुके तैयार हो रहे हैं, जिनकी डिमांड शनिवार से ही होने लगी। होटलों और रेस्टोरेंट में मंदी की वजह से कोई छूट जैसी व्यवस्था नहीं हो रही है। यहां सब कुछ सामान्य ढंग से ही चलेगा, हां सजावट जरूर देखने को मिलेगी। नए साल के स्वागत के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। परंपरागत आयोजन से हटकर युवा उपहारों पर ध्यान देने लगे हैं। बाकी शुभकामना संदेश देने का काम मोबाइल तो कर ही रहा है।

उपहारों की खूब डिमांड
नए साल के स्वागत के लिए बाजार में तरह-तरह के उपहारों की भरमार है। खास तौर पर कीमती परफ्यूम, डियो, पर्स, घड़ियां, फोटो फ्रेम, फ्लावर और फ्लावर पॉट, स्टेच्यू आदि शोपीस की डिमांड सर्वाधिक है। ऐसा लगता है कि युवा नववर्ष नहीं वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, गुलाब के सुर्ख फूल और बुकों की भी डिमांड हो रही है।
विज्ञापन


लद गए ग्रीटिंग कार्ड के दिन
नववर्ष पर जगह-जगह लगने वाली ग्रीटिंग कार्ड की दुकानें अब दिखाई नहीं पड़तीं। मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप के माध्यम से शुभकामना संदेश भेजना की सुविधा का हर कोई उठा रहा है। आर्चीज गिफ्ट सेंटर के संचालक शोभित गुप्ता बताते हैं कि आर्चीज ने 50 रुपये से लेकर करीब ढाई सौ रुपये तक के भारी-भरकम ग्रीटिंग कार्ड जरूर बाजार में उतारे हैं, लेकिन कार्डों की डिमांड न के बराबर है, लेकिन उपहार खूब बिक रहे हैं। अन्य दुकानदारों ने भी ग्रीटिंग कार्ड में पैसा लगाने से परहेज ही किया है।

डायरियों की डिमांड पर भी पड़ा असर
नववर्ष पर डायरियों और कलम की डिमांड पर भी असर पड़ा है। हालांकि अधिकारियों को तोहफे के रूप में डायरी देने की परंपरा काफी पुरानी है, जिस कारण अब साधारण डायरी के बजाय कीमती और आकर्षक दिखने वाली डायरियों और कीमती कलम की डिमांड अधिक है। अरोरा स्टेश्नरी के स्वामी गौरव अरोरा बताते हैं कि डायरी की डिमांड में खासी कमी आई है।

कोई करेगा पहाड़ों की सैर, तो कोई दोस्तों के साथ झूमेगा
युवाओं में नववर्ष को लेकर खास उत्साह, बताया हैप्पी न्यू ईयर का प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। न्यू ईयर के जश्न के लिए युवाओं और बच्चों ने तैयारी शुरू कर दी है। जब उनसे नए साल के जश्न के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिल खोलकर अपने प्लान बताए। कोई नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की सैर करने जा रहा है तो कोई परिवार के साथ ही घर में मौजमस्ती की तैयारियां कर रहा है। वहीं, कुछ युवा दोस्तों के साथ जश्न को यादगार बनाने का प्लान बना रहे हैं।

मौका लगा तो जाएंगे रेस्टोरेंट
हथौड़ा बुजुर्ग निवासी कल्पना ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर ही नए साल की खुशियां मनाएंगे। मौका लगा तो किसी रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। घरवालों के साथ खुशियां मनाने का मजा ही अलग है।

टीवी देखकर मनाएंगे खुशियां
लोक विहार कालोनी निवासी ज्योति वर्मा ने बताया कि वह आसपास के बच्चों और परिवार के सदस्यों के नववर्ष का जश्न मनाएंगी। टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों को देखकर खुशियां मनाएंगी।

पहाड़ों की वादियों में होगी मस्ती
हुसैनपुरा निवासी सनी रावत बहन-बहनोई के साथ नैनीताल जाने की तैयारी कर रहे हैं। वह बताते हैं कि नए साल का जश्न पहाड़ों पर मनाने का मजा ही अलग है। बोले कि दो दिन का टूर में खूब मौज-मस्ती होगी।

परिवार के साथ मनाएंगे जश्न
सुभाषनगर निवासी मंजरी यादव ने घर पर परिवार के साथ नया साल मनाने का प्लान तैयार किया है। बोलीं कि घर में तरह-तरह के व्यंजन तैयार कर उसका लुत्फ दिया जाएगा। घर पर परिवार के सदस्यों के साथ खुशी अधिक होती है।

घर पर अधिक है आनंद
आवास विकास कॉलोनी निवासी चेतना शुक्ला भी घर पर ही नववर्ष मनाने का मन बनाए हुए हैं। वह कहती हैं कि घर के बाहर होटल आदि में तो जा सकते हैं, लेकिन इसकी उम्मीद कम है। परिवार के सदस्यों के साथ आनंद अधिक है।
विज्ञापन


दोस्तों के साथ होगी मौज
बरेली मोड़ स्थित गार्डन इस्टेट कॉलोनी निवासी देवाशु अग्निहोत्री तो दोस्तों के साथ हैप्पी न्यू ईयर मनाने का प्लान बनाए हुए हैं। बताया कि शाम से ही दोस्तों के साथ मौज-मस्ती होगी और रात में आतिशबाजी का भी आनंद लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें