फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से नकदी सहित फर्नीचर बनाने की मशीनें जलीं

विज्ञापन
FIRE - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
देवकली/ बंडा (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार रात अचानक आग लग जाने से नकदी सहित फर्नीचर दुकान का सारा सामान राख हो गया। परेशान पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार की है।
विज्ञापन

गांव रायटांडा निवासी सोमवर सिंह ने गांव के दक्षिण लकड़ी का फर्नीचर बनाने का कारखाना खोल रखा है। बृहस्पतिवार शाम वह कारखाना बंद कर घर आ गए। रात में सोमवर सिंह के छप्परदार फर्नीचर कारखाने में अचानक आग लग गई। जानकारी पाकर सोमवर सिंह ने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया।
इसी बीच आग से कारखाने में रखी 20 हजार की नकदी, सात अलमारी, तीन बेड, दो चौकी एक खराद मशीन, रजाई, गद्दा और तमाम कीमती लकड़ी जल गई। भारी नुकसान से सोमवर सिंह के परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें