अल्हागंज (शाहजहांपुर)। नव निर्वाचित चेयरमैन राजेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर कार्यभार संभाल लिया। पहले दिन उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों से परिचय किया। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत का निरीक्षण किया। तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़े नलकूप को भी देखा और इसे जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने कहा कि अल्हागज को आदर्श नगर पंचायत बनाना उनकी प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर ईओ दया शंकर शर्मा भी चेयरमैन के साथ रहे। ब्यूरो