फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर निगम पर 6.75 करोड़ रुपये, फिर भी नहीं दिख रहा सड़कों-गलियों का बुरा हाल

विज्ञापन
लाल इमली चौराहा पर सीवर लाइन धंसने से हुए गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल शहर में सड़कों और गलियों के हालात बदतर हैं। नगर निगम के पास मार्च माह में 15वें वित्त आयोग से 6.75 करोड़ रुपये सड़कों और गलियों के निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए थे, लेकिन अब तक नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया ही शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में चार वर्षाें से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। जल निगम के अधिकारियों का दावा है कि सीवर लाइन डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। सीवर लाइन डालने के लिए शहर की सभी गलियों और सड़कों की खोदाई हुई थी।
अब बारिश के बाद सड़कें और गलियां जगह-जगह धंसने लगी हैं। आए दिन मरम्मत का कार्य होता है। फिर बारिश होने पर सड़क बैठ जाती है। गलियों का हाल भी काफी खराब है। ऐसे में राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


सिर्फ एक जेई, बन नहीं रहा एस्टीमेट
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक पिछलेे दिनों तबादले होने से निगम में स्टाफ की कमी हो गई है। निर्माण विभाग में केवल एक जेई है। ऐसे में सड़कों और गलियों की नापजोख करके एस्टीमेट बनाने का काम नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से दिक्कत हो रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शासन से जेई और एई की डिमांड की गई है।

बजट कम, काम की मांग अधिक
नगर निगम में 60 वार्ड हैं। बजट छह करोड़ 75 लाख रुपये का है। नगर निगम के अधिकारियों को सभी वार्डों में पार्षदों की मांग पर कुछ न कुछ निर्माण कार्य कराना है। काम के प्रस्ताव सैकड़ों की संख्या में आए हैं। इनमें जरूरी प्रस्ताव की छंटाई करने के बाद इनके बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सितंबर माह तक बारिश का सीजन होता है। इस समय निर्माण कराना सही नहीं है। अक्तूबर से ही नए निर्माण कार्य शुरू हो पाएंगे।

चौक कोतवाली के सामने ट्रक निकलने से धंसी सड़क
बारिश के मौसम में सड़कें धंस रहीं हैं। बुधवार देर रात चौक कोतवाली के सामने से गुजर रहा ट्रक गड्ढे में पहिया फंसने से धंस गया। गनीमत रही कि वह पलटा नहीं। सुबह तक क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया जा सका। इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

कार्याें के प्रस्ताव मांगे हैं। निविदाओं का कार्य शुरू हो गया है। सितंबर माह तक निर्माण कार्य बारिश की वजह से शुरू नहीं कराया जा सकता। अक्तूबर माह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। जो भी सड़क धंस रही है, उसकी मरम्मत कराई जा रही है।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

तबादले की प्रक्रिया की वजह से कार्याें के शुरू होने में देरी हुई है। शासन से जेई और एई की मांग की गई है। वरीयता के आधार पर जरूरी कार्याें का आकलन करके पहले निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

- अर्चना वर्मा, महापौर

लाल इमली चौराहा पर सीवर लाइन धंसने से हुए गड्ढा। संवाद

लाल इमली चौराहा पर सीवर लाइन धंसने से हुए गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें