मझिगवां/पुवायां। राशन लेने जा रहे पिता-पुत्री को एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। पिता की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है।
गांव विक्रमपुर निवासी 55 वर्षीय श्रीपाल अपनी पुत्री सात वर्षीय संध्या के साथ साइकिल से राशन लेने कोटेदार के घर गांव कुंवरपुर जप्ती जा रहे थे। गांव उदना मोड़ के सामने बंडा की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार कार के चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे संध्या कार के आगे शीशे पर जा गिरी और श्रीपाल साइकिल सहित दूर जा गिरा। लोगों ने कार को घेर लिया। इसके बाद कार चालक घायलों को पुवायां के निजी अस्पताल लाया। जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर आ पहुंचे। प्राथमिक उपचार के साथ संध्या को घर भेज दिया गया, जबकि श्रीपाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कोई तहरीर मिलने से इंकार किया है।