फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव बारातों में बाराती बनकर नजर आए शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंतिम सोमवार को निकाली गईं महादेव की बारात
आकर्षण का केंद्र रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की झांकी
आकर्षक झांकियों ने मन मोहा, बारात में खूब बांटी गई ठंडाई
फोटो- 30, 31, 32, 33 में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सावन के अंतिम सोमवार को पूरा नगर शिवमय रहा। एक ओर सुबह तड़के से शिवालय घंटों की ध्वनि और भोले बाबा के जयघोष से गूंजते रहे, वहीं दिन में कांवड़ियों से प्रमुख मार्ग रंग-बिरंगे नजर आए। रही-बची कसर दोपहर बाद शिव बारातों ने पूरी कर दी। प्रतिस्पर्धा पर एक के बाद एक निकलीं दो बारातों से पूरा नगर शिवमय हो गया। भोले बाबा की बारात देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। सड़क किनारे दुकानों के चबूतरों और छतों पर महिलाएं, युवतियां और बच्चे देर रात तक डटे रहे। बारात में चल रहे डीजे के वाहनों के समक्ष बच्चों और युवाओं ने जमकर डांस किया।
पहली बारात लगभग पांच बजे के आसपास चारखंभा स्थित हिंदू सत्संग भवन से शुरू हुई। मुख्य आयोजक एनाउंसर किशन ने अपने गुरु बालीवुड के संगीतकार गुलशन कुमार की स्मृति में निकाली, यह उनका 19वां आयोजन था। बैंड बाजे, डीजे के साथ बड़ी संख्या में आकर्षक देव स्वरूपों की झांकियों से सुसज्जित भगवान शिव की बारात शहर भ्रमण पर निकली। बारात में गुलशन कुमार के चित्र के साथ एक रथ पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का भी बड़ा सा फोटो शामिल किया गया। इसके अलावा नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा समेत कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात का शुभारंभ किशन और नरेंद्र त्यागी ने भगवान शिव की झांकी का पूजन कर किया। कड़ी सुरक्षा के बीच बारात देर रात टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर के समक्ष संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद हिंदू सत्संग भवन से ही दूसरी बारात शुरू हुई। लगभग आगे-पीछे ही दोनों बारातें शहर में निकलीं। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी भोलेबाबा की बारात में शामिल रहा। मुख्य आयोजक आशीष गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई इस बारात में भी डीजे और बैंडबाजे की जोरदार व्यवस्था की गई थी। चूंकि मामला स्पर्धा का था, इसलिए दूसरी बारात में भी घोड़ा बग्गी पर देव स्वरूपों की कई आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। बारात चौक, मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में महाआरती के बाद विसर्जित हुई। रास्ते में जगह-जगह ठंडाई के स्टाल भी लगाए गए। युवाओं ने ठंडाई पीकर खूब मौजमस्ती की। इसी तरह फूल बरसाकर भी बारात का स्वागत किया गया। आयोजन में गिरीश सिंह, अमित सक्सेना, राहुल शुक्ला, प्रदीप सक्सेना, देवेश ठाकुर, मनीष गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें