फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में महिला की चोटी कटी,दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में भी महिला की चोटी कटी, बेहोश
विज्ञापन

जैतीपुर क्षेत्र के कुलुआबोझ गांव में हुई घटना, महिला अस्पताल में भर्ती
- आंगन में बहू को कटी चोटी देख सास सकते में
- घटना के बाद गांव में लोगों की लग गई भीड़

फोटो-21, 22, 23

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/जैतीपुर।
सूबे में मथुरा के बाद अब शाहजहांपुर में भी एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है। यह घटना जैतीपुर क्षेत्र के गांव कुलुआबोझ में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला के साथ घटी। इस घटना के बाद जहां महिला बेहोश हो गई, वहीं गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
गांव कुलुआबोझ निवासी देवेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी रोशनी सुबह लगभग नौ बजे मकान के अंदर हैंडपंप के पास बर्तन साफ कर रही थी। पति देवेंद्र खेत पर गए हुए थे। सास नत्था देवी कमरे में झाडू लगा रहीं थीं। नत्था देवी ने बताया कि उसे बर्तन गिरने की आवाज सुनाई दी जिस पर वह कमरे के बाहर निकलीं तो देखा कि आंगन में बहू रोशनी बेहोश पड़ी थी और बर्तन बिखरे पड़े थे। पास में ही कुछ बाल कटे हुए पड़े थे। यह देखकर नत्था देवी की चीख निकल गई और वह दहशत से मकान के बाहर भाग निकली। नत्था की चीख सुनकर आसपास मकान के लोग आ गए और चोटी कटने की चर्चा होते ही देवेंद्र के मकान में भीड़ लगनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही देवेंद्र भी खेत से भागकर आया तो पत्नी को देखकर वह भी बेसुध हो गया। ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं आई। इसके बाद रोशनी को प्राइवेट वाहन से बेहोशी की हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे शाम 4 बजे हल्का होश आया है। वहीं इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

000000000000

कैंची जैसी दिखी आकृति
हल्का होश में आने के बाद लड़खड़ाती आवाज में रोशनी ने बताया कि वह हैंपपंप के पास से बर्तन साफ करके रसोई घर की तरफ जा रही थी, तभी उसे कैंची जैसी एक आकृति दिखाई दी, उसका शरीर नर्वस हो गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। लोगों ने उसकी चोटी को भी देखा। बताया कि तिरछी चोटी कटी है।


जिसने सुना वहीं पहुंच गया अस्पताल
चोटी कटने की सूचना आग की तरह आस-पास के गांव में फै ल गई। फिर जिसने भी सुना कि महिला की चोटी कट गई है, वहीं महिला को और उसकी कटी चोटी को देखने अस्पताल पहुंच गया। देर शाम तक पीड़ित रोशनी को देखने वालों का तांता लगा रहा।
000000000

महिलाओं के चेहरों पर झलक रहा था खौफ
कुलुआबोझ गांव में रोशनी की चोटी कटने की घटना के बाद महिलाएं भले ही पीड़िता को देखने अस्पताल पहुंच रहीं थीं, लेकिन उनके चेहरे पर इस घटना को लेकर खौफ साफ दिखाई दे रहा था। खुद के सिर पर तो पल्लू था ही, सयानी हो रहीं बेटियों के सिर को भी दुपट्टे से ढकवा दिया गया।
0000000000

समझ से परे है घटना
कुलुआबोझ गांव के प्रधान नरेंद्र सिंह का कहना है कि चोटी किसने काटी, यह बात समझ से परे है। लेकिन इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। लोगों को इस घटना की गहराई में जाकर सच्चाई जानने की जरूरत है अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


कोट्स
दहशत की वजह से महिला बेहोश हो गई है, वैसे इस तरह की घटना का मामला पहली बार आया है, महिला को दवा दे दी गई है, हालत में कुछ समय बाद सुधार आ जाएगा।
- डॉ. मनोज मिश्र
चिकित्सा प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतीपुर

कोट्स
एक जगह संभव हो सकता है कि किसी ने चोटी काट दी हो लेकिन हर जगह ऐसा नहीं हो सकता है। इस तरह की घटना केवल अफवाह ही है। इससे पहले भी देश में कई तरह की अफवाहें फैली लेकिन बाद में सब कुछ सामान्य हो गया।
- डॉ. संजीव सिंह, मनोचिकित्सक

कोट्स
घटना के बारे में जानकारी मिली है, गांव में दरोगा को भेजकर मामले की जानकारी कराई जा रही है। इस घटना में अफवाह नजर आ रही है।
धनंजय सिंह, जैतीपुर थानाध्यक्ष


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें