फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की खेत पर संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

दो लोगों पर शराब में जहर देकर हत्या करने का शक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पेड़ा निवासी 40 वर्षीय विजय बहादुर उर्फ कल्लू की खेत पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घरवालों ने गांव के ही दो लोगों पर शराब में जहर देकर मार डालने का संदेह जताया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे देवेंद्र ने बताया कि गांव के दो लोग 31 जुलाई को गंगापार खेत में फसल देखने के लिए कल्लू को घर से बुलाकर ले गए थे। रात में वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने समझा कि खेत पर ही सो गए होंगे। घरवाले सुबह जब कल्लू को तलाश करने निकले तो वह नशे की हालत में मिले। घरवालों ने सोचा कि नशा उतरने पर वह खुद ही घर आ जाएंगे, लेकिन जब वह चार बजे तक वापस नहीं आए तो फिर खेत पर जाकर देखा तो उनकी लाश मिली। घरवालों ने संदेह जताया है कि कल्लू को बुलाकर ले गए लोगों ने उन्हें शराब में जहर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ वीरेंद्र चौहान ने बताया कि मामले को सूचना के आधार पर दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें