भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी ) की मासिक पंचायत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई। इसमें दैवीय आपदा की वजह से तबाह हुई फसलों का मुआवजा पाने से जिले के करीब 60 फीसदी किसानों के वंचित रहने की बात कही गई। इसे लेकर किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए नौ सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र ही नहीं किया गया तो यूनियन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। प्रमोद वर्मा और प्रकाश गंगवार ने संयुक्त रूप से कहा कि मुआवजा न मिलने से किसान भुखमरी की कगार पर हैं। इस मौके पर खुशीराम राठौर, लक्ष्मण प्रसाद, मनीराम वर्मा, जदवीर, बांकेलाल, पूरनलाल, कामता प्रसाद, धनीराम, किशन लाल, नत्थूलाल, गुड्डी देवी, शकुंतला, रामश्री, रज्जो देवी, प्रेमवती, रानी, गंगा देवी जमुना देवी आदि मौजूद रहे।