फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजस्व लक्ष्य से पिछड़ीं 58 बसें, चालकोंं व परिचालकों को कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे का गेट। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के कारण परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या घटने से राजस्व प्रभावित हो रहा है। लक्ष्य के अनुरूप आय न मिलने पर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली रूट पर संचालित 58 बसों को चिह्नित किया है। इन बसों के चालक-परिचालकों को पांच दिन के भीतर राजस्व बढ़ाने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा इन्हें हरदोई कार्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम को सबसे ज्यादा लंबे रूट की बसों से आय मिलती है। यही बसें इन दिनों राजस्व देने में पिछड़ रही हैं। एआरएम अरुण कुमार ने दिल्ली मार्ग की बसों की समीक्षा की। जांच में सामने आया कि संबंधित बसों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 65 प्रतिशत राजस्व अर्जित करना चाहिए था, लेकिन वे केवल 35 से 40 प्रतिशत तक ही राजस्व दे पाईं। लक्ष्य और उपलब्धि के बीच बड़े अंतर पर एआरएम ने नाराजगी जताई है।
उन्होंने चालक-परिचालकों को निर्देश दिए कि बसों का संचालन करते हुए यात्रियों की संख्या में इजाफा किया जाए। पांच दिन बाद फिर समीक्षा की जाएगी। यदि राजस्व में अपेक्षित सुधार नहीं मिला तो संबंधित कर्मचारियों को क्षेत्रीय कार्यालय हरदोई के लिए पदमुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि संंबंधित को पत्र जारी कर चेतावनी दी थी। यह भी स्पष्ट कर दिया कि अब दोबारा स्मृति पत्र जारी नहीं किया जाएगा, सीधे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें