फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस पलटने से गंभीर घायल तीन यात्री सीएचसी से किए गए रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर जरियनपुर के गंगा चौराहे के पास रविवार देर रात बरातियों से भरी बस पलटने से करीब 22 यात्री घायल हो गए थे। इनमें गंभीर रूप से घायल जरियनपुर गांव के रामजीत, गोकुल नगला के शिवम और राजे रायपुर गांव के आशू उर्फ आयुष को गंभीर हालत में जरियनपुर सीएचसी से सोमवार को सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परौर क्षेत्र के तिहाड़खेड़ा गांव से बरात लेकर जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ठिंगरी जा रही बस 40 सीटर थी। बताते हैं कि डग्गामार बस में करीब 60 लोग सवार थे। घायल यात्रियों को एक साथ जरियनपुर सीएचसी लाए जाने पर वहां के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि केवल तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। बाकी घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। हादसे के बाद बस मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें