फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होंगी सीबीएसई की टर्म-2 परीक्षाएं, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
साइकोलॉजिस्ट रोहताश ईशा - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। दोनों ही कक्षाओं के 5333 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पहले दिन सिर्फ तीन केंद्रों पर ही परीक्षा होगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू होगी। समय सारिणी के अनुसार पहले दिन 12वीं के एंटरप्रेन्योरशिप तथा ब्यूटी एंड वेलनेस विषयों की परीक्षा है। 10वीं के पेंटिंग विषय की परीक्षा कराई जानी है। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर आधे घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्हें अपने साथ एडमिट कार्ड की मूल कॉपी लाने को कहा है।
टर्म-2 परीक्षाओं के लिए एसएसएमवी, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, मारवाह मॉर्डन, माधवराव सिंधिया, जीटीबीई एकेडमी, रोजी पब्लिक स्कूल, द सेक्रेड हार्ट, केवी-1 तथा केवी-2 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को सीटिंग प्लान बनाया। परीक्षार्थी सीटिंग प्लान के अनुसार ही परीक्षा कक्ष में बैठेंगे।
विज्ञापन

परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही सीबीएसई की ओर से निर्देशित किया जा चुका है। प्रत्येक कक्षा में दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी। सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि मंगलवार को जनपद के तीन केंद्रों पर ही परीक्षा होगी। इनमें एसएसएमवी, माधव राव और केवी-2 स्कूल शामिल हैं।
10वीं के3003 व 12वीं के 2330 परीक्षार्थी
टर्म-2 की परीक्षाओं के लिए 10वीं व 12वीं के कुल 5333 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें 10वीं के 3003 तथा 12वीं के 2330 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा पैटर्न टर्म-1 परीक्षाओं की तरह ही होगा।
उड़नदस्ता करेगा जांच, धारा 144 रहेगी लागू
सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर पुलिसबल तैनात होगा। केंद्रों के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू होगी। बोर्ड की संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रहेगी। सीबीएसई उड़न दस्ते व बाहरी विशेष प्रेक्षक परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। संवेदनशील केंद्रों पर पूर्ण अवधि के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं।
कोविड -19 गाइडलाइन का होगा पालन
परीक्षाओं में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश बोर्ड की ओर से दिए गए हैं। इसका पालन परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। परीक्षार्थी मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के बीच सामाजिक दूरी का पालन हो उसी के हिसाब से सीटिंग प्लान तैयार किया गया।
गेट पर ही होगी चेकिंग
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की चेकिंग गेट पर ही की जाएगी। परीक्षा देने आते समय अपना एडमिट कार्ड, आईकार्ड व आधार कार्ड लेकर आना होगा। डिजिटल घड़ी की अनुमति नहीं होगी। पारदर्शी किट, बोतल या घड़ी लेकर जा सकते है।
तनाव न लें परीक्षार्थी, स्वयं पर भरोसा करें : डॉ. रोहताश
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल के मन कक्ष के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर रोहताश ईशा का कहना है कि परीक्षार्थियों को तनाव लेने की जरूरत नहीं है। परीक्षा के दिनों में सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि आप स्वयं पर भरोसा करें। इससे आपने जो कुछ भी पढ़ा है, वह परीक्षा में लिख पाएंगे। भरोसा रखें कि आपने पर्याप्त पढ़ा है और सब अच्छे से होगा। किसी भी प्रश्न को लेकर घबराएं नहीं। पेपर लिखने की शुरुआत आसान सवालों से करें।
मुश्किल प्रश्नों को अंत में हल करें। सुझाव दिया है कि परीक्षार्थी अपने विषयों को पढ़ें और समझने का प्रयास करें। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। अच्छी नींद से आप थका हुआ महसूस नहीं करेंगे। एक रूटीन में पढ़ाई करना चाहिए। खाने, पढ़ने, सोने व मनोरंजन सभी का समय तय कर लें। थोड़े-थोड़े अंतराल में पढ़ें। शुरुआत आसान विषयों को पढ़ने से करें। उन्होंने अत्यधिक कैफीन न लेने की सलाह भी दी है। यह नुकसान पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें