शाहजहांपुर। जलालाबाद और खुदागंज क्षेत्र के दो गांवों में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इस दौरान दोनों स्थानों पर डॉक्टरों की टीम ने 450 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराईं।
जलालाबाद। कलक्टरगंज गांव में शाहजहांपुर के एक अस्पताल की ओर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगभग 150 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें अस्पताल की ओर से सभी दवाएं मुफ्त बांटी गईं। डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि उच्च रक्तचाप, घुटनों में दर्द और खांसी-जुकाम के मरीज ज्यादा आए।
खुदागंज। दियूरिया गांव के पंचायतघर में जिला पंचायत सदस्य के पति राजेश सिंह चौहान की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में निजी मेडिकल काॅलेज से आई डॉक्टरों की टीम ने कई गांवों से आए करीब 300 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं सुलभ कराईं। व्यवस्था में लखपत सिंह, विजय सिंह, अरविंद सिंह, जितेंद्र कुमार, बृजभान आदि का सहयोग रहा। संवाद
स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीजों को दिया परामर्श
शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप की ओर से चित्रा सिनेमा परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की टीम ने सहयोग किया। शिविर में 400 से अधिक जरूरतमंद लोगों ने विभिन्न निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। शुभारंभ संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना धीरू ने किया। इस दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.दीपा सक्सेना, डॉ. रवि मोहन, डॉ. संगीता मोहन, रागिनी खन्ना, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, डॉ. गौरव कौशल, डॉ. केपी सक्सेना, डॉ.सोनेंद्र मिश्रा, डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने मरीजों को परामर्श दिया। महासचिव सतीश सक्सेना, रिद्धि बहल, रंजना तिवारी, पार्षद प्रदीप सक्सेना, संजय अग्रवाल, अनुजदेव गुप्ता, ज्योति गुप्ता का सहयोग रहा। संवाद