फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे किनारे खड़े मिनी ट्रक से 450 लीटर डीजल चोरी

Fri, 18 Apr 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े मिनी ट्रक से चोरों ने साढ़े चार सौ लीटर डीजल चोरी कर लिया। चालक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मिनी ट्रक चालक रेहान ने बताया कि रात दो बजे मिनी ट्रक में प्लाई लोड कर वे मुरादाबाद से इलाहाबाद जा रहे थे। कटरा में हाईवे के किनारे स्थित ढाबे के सामने उन्होंने गाड़ी रोक दी। गहरी नींद आने पर चालक नेशनल हाईवे के किनारे केबिन बंद करके सो गया। सुबह चार बजे नींद से जागने पर उन्होंने देखा कि गाड़ी का डीजल टैंक खाली है। चालक के अनुसार, करीब 40 हजार रुपये का डीजल चोरी हुआ है। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें